MLC Election Results 2026 : काशी में हारी BJP, UP में 5 सीटें जीतीं; कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 28 सीटों पर काउंटिंग जारी
MLC Election Results 2026 : चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। बिहार में RJD ने पटना शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने चारों सीटें जीतीं।
MLC Election Results 2026 : देश। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं। इन सीटों के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अब तक पांच और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। कर्नाटक की चारों सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर मतगणना जारी है।
#WATCH | Bengaluru: NDA leaders and workers celebrate their clean sweep in the Karnataka Legislative Council elections. The BJP-JD(S) alliance won all 4 MLC seats (3 by BJP, 1 by JD(S)) in the graduates' and teachers' constituencies, while the ruling Congress drew a blank. https://t.co/BjnQirmlEk
— ANI (@ANI) October 28, 2026
बिहार में RJD ने भाजपा को दिया झटका
बिहार में पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां राष्ट्रीय जनता दल के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के पांच बार के एमएलसी नवल किशोर यादव को हरा दिया। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की। जानकारी के अनुसार, बिहार की आठ सीटों में भाजपा, RJD, जन सुराज और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती है। शेष चार सीटों पर मतगणना जारी है।
क्या बोले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव
RJD नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, चाहे विश्वविद्यालय हों या कॉलेज, शिक्षा ठीक से नहीं दी जा रही है। जो लोग जीते हैं, वे सदन में शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को उठाएंगे। मैं RJD के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने RJD के पक्ष में वोट दिया... यह खुशी की बात है कि हमने एक ऐसी सीट जीती है जो पहले BJP का गढ़ हुआ करती थी।
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader and Bihar Leader of Opposition Tejashwi Yadav says, "Whether it concerns universities or colleges, education is not being imparted properly. Those who have won will raise the concerns of teachers and graduates in the House. I extend my heartfelt thanks to all the party workers, leaders, and everyone who cast their votes in favor of the RJD... It is a matter of joy that we have won a seat that was previously a stronghold of the BJP... Furthermore, I must address the role of the Election Commission—or rather, the lack of transparency. There should have been complete transparency. In several instances, there were unnecessary delays. While the number of votes in teacher constituencies is limited, results for three out of the four seats—which the RJD won—were declared by 6 PM. Yet, for our winning candidate in the teacher constituency, the certificate was not issued until late into the night... There were no CCTV arrangements or other oversight mechanisms. It appears the Election Commission is acting entirely at the behest of the BJP... In light of this, the INDIA alliance has organized a march and a rally on the 1st November against the Election Commission. We will participate in this event to present our perspective to the public..."
— ANI (@ANI) October 28, 2026
कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन की जीत
कर्नाटक की चार विधान परिषद सीटों पर भाजपा ने तीन और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने एक सीट जीती है। इस तरह राज्य की सभी सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 11 सीटों में से सात के परिणाम घोषित होने की जानकारी है, जबकि चार सीटों पर मतगणना जारी है। महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए अभी परिणामों की घोषणा नहीं हुई है।
527 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
चारों राज्यों की 28 सीटों पर कुल 527 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में 152, बिहार में 150, महाराष्ट्र में 182 और कर्नाटक में 43 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इन चुनावों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। मतगणना पूरी होने के बाद संबंधित राज्यों में विधान परिषद की सीटों का अंतिम चुनावी गणित स्पष्ट होगा।

