कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार के आरोप,आनंदपुर धाम में चल रहा सैक्स रैकेट
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आनंदपुर धाम ट्रस्ट पर शोषण, वित्तीय अनियमितता, यौन अपराध और तीन IAS अधिकारियों की कथित सांठ-गांठ के गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
भोपाल:कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र स्थित आनंदपुर धाम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आनंदपुर ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर शोषण और अनियमितताएं हो रही हैं। प्रदीप अहिरवार ने 3 आईएएस अधिकारियों के नाम का जिक्र किया है। जिसके बाद प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है।
IAS अधिकारियों पर सांठ-गांठ के आरोप, प्रदीप अहिरवार ने उठाए सवाल
प्रदीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल, अवनीश लवानिया और मयंक अग्रवाल पर सांठ गांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तीनों IAS अधिकारियों से सार्वजनिक सवाल पूछते हुए कहा कि आनंदपुर धाम से उनका या उनके किसी करीबी का कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष क्या संबंध हैं? यदि नहीं, तो इतने गंभीर आरोपों के बावजूद निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच क्यों नहीं कर रहे?
सुनील महात्मा पर चंदा और उगाही संभालने के आरोप
सुनील महात्मा पर चंदे और उगाही संभालने तथा अधिकारियों से सांठ-गांठ के आरोप लगाए। वहीं सीए विनु अग्रवाल पर काले धन को सफेद करने का आरोप लगाया। दिल्ली निवासी विनोद महात्मा पर बाहरी संपर्क और "लैजनिंग" का कार्य संभालने का आरोप लगाया। इसके अलावा भोपाल के कारोबारी अमरीक सिंह पर दान और कथित हवाला लेन-देन के आरोप लगाया और सीएम मोहन से जांच की मांग की।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, पुलिस-प्रशासन पर सवाल
प्रदीप अहिरवार ने ईसागढ़ थाना, कलेक्टर अशोकनगर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायतें और सबूत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर घेरा है। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी प्रशासनिक संरक्षण या राजनीतिक दबाव की ओर इशारा करती है।
आनंदपुर ट्रस्ट के महात्मा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप
प्रदीप अहिरवार के मुताबिक, आनंदपुर ट्रस्ट के महात्मा ने एक मासूम से रेप किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक ने बयान में कहा कि उससे जबरन संबंध बनाए गए, शिकायत करने पर वीडियो डिलीट कराया गया और कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।
sanjay patidar 
