Bhopal जिला कोर्ट गेट पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : MD ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, बोला- मैं वकील हूं...

Bhopal Crime Branch : भोपाल जिला कोर्ट के गेट पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां से पुलिस ने एक युवक को MD ड्रग के साथ पकड़ा है।

Bhopal जिला कोर्ट गेट पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : MD ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, बोला- मैं वकील हूं...

Bhopal Crime Branch : मध्य प्रदेश। भोपाल जिला कोर्ट के पिछले गेट पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई हुई है। डिलीवरी देने के इंतजार में खड़ा एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से करीब 4 ग्राम MD ड्रग जब्त करने का दावा किया गया है। जब्त ड्रग की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी की पहचान जहांगीराबाद निवासी मुकुल ढोलपुरे के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने खुद को जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया। पुलिस आरोपी के वकील होने के दावे की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच MD ड्रग की सप्लाई का पूरा नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश है कि ड्रग कहां से आई और किसे दी जानी थी।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

राजधानी में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एमडी (मेफेड्रोन) तस्करी के आरोप में युवक को हिरासत में लिया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला न्यायालय के पिछले गेट के पास एक युवक मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 4 ग्राम एमडी बरामद हुई।

सप्लायर और खरीदार की तलाश

क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। उसके संपर्कों और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। सप्लायर से लेकर खरीदार तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपी के वकील होने के दावे का सत्यापन करने के साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।