मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे साइबर पंजीयन कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
साइबर पंजीयन का यह नया कार्यालय आधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से सुसज्जित रहेगा। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनने के साथ ही डेटा की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जाएगी।
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:55 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:00 बजे वे राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक एवं राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की तृतीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में वन्यजीव संरक्षण और संबंधित नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। यह लोकार्पण महानिरीक्षक पंजीयन भवन, अरेरा हिल्स में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहेंगे। यह नया कार्यालय आधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से सुसज्जित रहेगा। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनने के साथ ही डेटा की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जाएगी।
शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित बंसल प्लाजा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात वे रात 9:00 बजे अपने निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Varsha Shrivastava 
