भागम भाग 2 में मनोज बाजपेयी की एंट्री! फिल्म में गोविंदा को करेंगे रिप्लेस?
कॉमेडी फिल्म भागम भाग का सीक्वल बन रहा है। अक्षय कुमार और परेश रावल लौट रहे हैं, जबकि मनोज बाजपेयी नई एंट्री हैं। शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी।
कॉमेडी फिल्म भागम भाग का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल साथ नजर आएंगे। इस बार फिल्म में मनोज बाजपेयी की एंट्री होगी। वो गोविंदा की जगह दिखाई देंगे।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मीनाक्षी चौधरी होंगी। वहीं मनोज बाजपेयी के साथ कौन-सी एक्ट्रेस होंगी, इस पर अभी बात चल रही है। भागम भाग 2 की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी। फिल्म की कहानी पहले पार्ट जैसी ही होगी, जिसमें गलत पहचान, कन्फ्यूजन और जबरदस्त अफरा-तफरी देखने को मिलेगी।
BIGGEST NEWS ????
— ֆʊքɛʀֆȶǟʀ ǟӄֆɦǟʏ ӄʊʍǟʀ ???? (@Akshay281810) February 6, 2026
⭐ Manoj Bajpayee REPLACES #Govinda ????
⭐ He Joins Superstar #AkshayKumar and Paresh Rawal in #BhagamBhag2 ????
⭐ Leading Actress is Sexy Meenakshi Chaudhary ????
AKKI X MANOJ BAJPAYEE X PARESH RAWAL ????
One more ALL TIME CULT CLASSIC COMEDY MOVIE loading...???? pic.twitter.com/KTAJemRVFm
साल 2006 में रिलीज हुई थी भागम भाग
उस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन थे, लेकिन इस बार फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे। प्रियदर्शन अभी अक्षय कुमार के साथ दूसरी फिल्मों में बिजी हैं।
पहली भागम भाग में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान भी थे। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि उस समय फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बाद में लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई और यह कल्ट कॉमेडी बन गई।
Saba Rasool 
