नहीं रहे दिग्गज शूटर जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते, ओलिंपियन मनु भाकर के कोच भी रहे

नहीं रहे दिग्गज शूटर जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 12 जून शुक्रवार को जसपाल राणा का निधन हुआ।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रेसिडेंट कालीकेश नारायण सिंह देव ने जसपाल के निधन की पुष्टि की है। 

जर्मनी से लौटते समय बिगड़ी थी तबीयत

1 जून को जर्मनी से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल राणा की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली पहुंचने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके हार्ट में स्टेंट डाला था।

 कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 बार गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं, एशियन गेम्स में वह लगातार 4 बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में जीते 23 मेडल 

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स को मिलाकर कुल 23 मेडल जीते हैं। इनमें एशियन गेम्स में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 8 मेडल हैं।

वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 15 मेडल जसपाल राणा ने अपने नाम किए हैं।

शूटर मनु भाकर के कोच भी रह चुके जसपाल राणा

पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर के कोच भी जसपाल राणा रह चुके हैं। उन्हें फरवरी 2025 में 25 मीटर पिस्टल के लिए भारतीय जूनियर टीम का हाई परफार्मेंस कोच बनाया गया था।