आज ग्वालियर दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव: ऋषि गालव विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन, पशुपालक सम्मेलन में भी होंगे शामिल

ग्वालियर में 6 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। यूनिवर्सिटी शिलान्यास से लेकर डेयरी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।

आज ग्वालियर दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव: ऋषि गालव विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन, पशुपालक सम्मेलन में भी होंगे शामिल

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर के दौरे पर है, जहां वे लगभग सवा 6 घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सीएम शिक्षा, पशुपालन और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे और प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देंगे। 

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादय सुबह 10 बजे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचें। इसके बाद उन्होंने शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला पहुंचकर प्रस्तावित आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया।

यह विश्वविद्यालय मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा करीब 55 बीघा भूमि पर लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन

विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे मेला मैदान पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे ‘वृंदावन ग्राम’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन

सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम करीब 3:40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र पहुंचकर निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वायुमार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।