आखिर कहां गुम हैं मऊगंज के भाजपा विधायक? कांग्रेस ने उठाए सवाल
मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल महीने भर से लापता हैं। कांग्रेस ने IG रीवा को ज्ञापन सौंपकर विधायक की तलाश की मांग की है।
रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिला इन दिनों चर्चा में है। वजह है वहां के BJP विधायक प्रदीप पटेल, जो पिछले 28 दिनों से लापता हैं। विधायक कहां हैं और किस हालत में हैं, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। विधायक के लापता होने पर कांग्रेस ने चिंता जताते हुए IG रीवा को ज्ञापन सौंपा है और उनकी तलाश की मांग की है।

क्या है मामला?
बता दें कि करीब एक महीने पहले जमीन को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद वो मऊगंज से रीवा अपने निवास पहुंचे, लेकिन तभी से उनका कोई पता नहीं चल सका है। विधायक के लापता होने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। MP कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ने IG रीवा को ज्ञापन सौंपकर विधायक को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है।

कांग्रेस ने डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल और CM डॉ. मोहन यादव पर भी आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब सत्ता पक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
Saba Rasool 
