रीवा: साईं मंदिर के सामने भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार घायल
रीवा के साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हुए, पुलिस जांच कर रही है।
रीवा शहर के साईं मंदिर के पास शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हिट एंड रन का मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
Saba Rasool 
