D.Ed-कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा : पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर उठाया, बस में भरकर ले गई, धरने पर बैठे थे
Raipur D.Ed Candidates Protest : D.Ed-कैंडिडेट्स नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
Raipur D.Ed Candidates Protest : छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। इस दौरान 400 से ज्यादा अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। वे नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के मंत्री के बंगले पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में भरकर वहां से हटाया। तूता धरना स्थल पहुंचाया गया।

