Pakistan के Swat में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत
Khyber Pakhtunkhwa के Police Station के बाहर Suicide Blast, 22 घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Pakistan के Khyber Pakhtunkhwa प्रांत के Swat जिले में रविवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। Kabal Police Station के बाहर हुए इस धमाके में 8 पुलिसकर्मियों समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
Police Station के बाहर खुद को उड़ाया
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब Kabal Chowk के पास आतंकवाद के खिलाफ एक शांति रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक युवक Kabal Police Station के मुख्य गेट तक पहुंचा।

Swat के जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की। इससे पहले कि पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती, उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
शांति रैली के दौरान हुआ हमला
धमाके से पहले स्थानीय लोग आतंकवाद के विरोध में शांति रैली निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि Swat में बढ़ती आतंकी घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

रैली में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन आम नागरिकों के खिलाफ तो कार्रवाई करता है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
हमले के बाद अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और संदिग्धों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही विस्फोट के कारणों और हमलावर की पहचान की जांच भी की जा रही है।
President Asif Ali Zardari ने दिए जांच के आदेश
Pakistan के राष्ट्रपति Asif Ali Zardari ने घटना पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

Chief Minister ने मांगी रिपोर्ट
Khyber Pakhtunkhwa के मुख्यमंत्री Sohel Afridi ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (IGP) से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के दुश्मनों को उनके इरादों में कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, प्रांत के गवर्नर Faisal Karim Kundi ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायराना हमले देश का मनोबल कमजोर नहीं कर सकते।
Pakistan में बढ़ रही हैं आतंकी घटनाएं
हाल के महीनों में Pakistan में आतंकवादी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। Pakistan Institute for Conflict and Security Studies की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, केवल जुलाई महीने में आतंकवाद से जुड़ी 154 मौतें दर्ज की गईं, जबकि जून में यह संख्या 75 थी। यानी एक महीने में मौतों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, Khyber Pakhtunkhwa और Balochistan आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं और देश की अधिकांश आतंकी घटनाएं इन्हीं इलाकों में दर्ज की जाती हैं।

Global Terrorism Index में Pakistan दूसरे स्थान पर
Global Terrorism Index 2025 के अनुसार Burkina Faso के बाद Pakistan दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आतंक प्रभावित देश है। इससे पहले साल 2024 में पाकिस्तान चौथे स्थान पर था। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश की लगभग 90% आतंकी घटनाएं Khyber Pakhtunkhwa और Balochistan में होती हैं, जिससे इन क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौती लगातार बनी हुई है।
Varsha Shrivastava 
