अशोकनगर: प्राचीन भारत की जगह दे दिया मध्यकालीन भारत का पेपर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अशोकनगर की पीएम श्री शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है.

अशोकनगर: प्राचीन भारत की जगह दे दिया मध्यकालीन भारत का पेपर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अशोकनगर की पीएम श्री शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. एमए इतिहास के विद्यार्थियों की परीक्षा में प्राचीन भारत की जगह मध्यकालीन भारत का प्रश्न पत्र बांट दिया गया, जिससे छात्रों में भ्रम और नाराजगी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, आज एमए इतिहास (प्राचीन भारत) का पेपर निर्धारित था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर छात्रों को जो प्रश्न पत्र मिला, उस पर विषय मध्यकालीन भारत लिखा हुआ था. हालांकि जब प्रश्नों को देखा गया तो सभी सवाल प्राचीन भारत से ही संबंधित पाए गए.

मामले की पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि प्रश्न पत्र के कंटेंट और विषय शीर्षक में गंभीर असमानता है. सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अगर विषय मध्यकालीन भारत था तो प्रश्न प्राचीन भारत से क्यों पूछे गए, और अगर प्रश्न प्राचीन भारत के थे तो विषय बदला क्यों नहीं गया. इस पूरे मामले पर कॉलेज की प्राचार्य रेनू राजेश ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बताते हुए जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी पर डाल दी. उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र की छपाई में त्रुटि यूनिवर्सिटी स्तर से हुई है.

हालांकि छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि ऐसी लापरवाही से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की गलती बेहद गंभीर है. अब देखना यह होगा कि यूनिवर्सिटी इस चूक पर क्या कार्रवाई करती है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.