ESB के इनकार के बाद MP Board कराएगा TET की ऑफलाइन परीक्षा

MP Board शिक्षक पात्रता परीक्षा। मध्य प्रदेश सरकार ने MP TET 2026 की परीक्षा ऑफलाइन कराने का फैसला लिया था। लेकिन इसके बाद ESB ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था, क्योंकि परीक्षा ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन होनी है। अब MP Board के जरिए शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। दिसंबर 2026 में परीक्षा दो बार कराने की संभावना भी बताई जा रही है। हालांकि परीक्षा की अंतिम तारीख, केंद्र और विस्तृत व्यवस्था को लेकर आधिकारिक आदेश का इंतजार है। इस वीडियो में जानिए MP TET 2026 से जुड़ा पूरा अपडेट, ESB के इनकार के बाद क्या बदला और अभ्यर्थियों के लिए आगे क्या महत्वपूर्ण है।