Mauganj में 315 पाव अवैध शराब जब्त, 30 हजार की शराब के साथ आरोपी पर केस

मऊगंज में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 315 पाव अवैध शराब जब्त की. कार्रवाई में 30,600 रुपये कीमत की शराब बरामद हुई और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

Mauganj में 315 पाव अवैध शराब जब्त, 30 हजार की शराब के साथ आरोपी पर केस

राजेंद्र पयासी मऊगंज

मऊगंज.
जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब जब्त की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

सहायक आबकारी आयुक्त रीवा के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मऊगंज निवासी अशोक चौरसिया के रिहायशी मकान पर छापेमार कार्रवाई की. तलाशी के दौरान मकान से कुल 315 पाव अवैध मदिरा बरामद हुई.

जब्त शराब में 246 पाव देशी प्लेन, 45 पाव देशी मसाला मदिरा और 24 पाव आरएस व्हिस्की शामिल है. आबकारी विभाग के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 30,600 रुपये है.

कार्रवाई के बाद आबकारी टीम ने पूरी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, अजय श्रीवास्तव के साथ आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, अखिलेश शुक्ला, अतुल बागरी, आशीष गुप्ता, शुभम द्विवेदी, सुमित पयासी, राहुल पाण्डेय, आकांक्षा द्विवेदी और अपर्णा सोधिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही.