Massive fire in Delhi : प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

Massive fire in Delhi : दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार को डल्लूपुरा क्षेत्र में धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पीछे स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री/लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Massive fire in Delhi : प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

Massive fire in Delhi :  नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग डल्लूपुरा क्षेत्र में धर्मशिला कैंसर अस्पताल के पीछे स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री/लकड़ी के गोदाम में लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को करीब 3:29 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

आसपास के मकान और दुकानें कराए गए खाली

आग घनी आबादी वाले इलाके में लगी होने के कारण सुरक्षा को लेकर प्रशासन और दमकल विभाग ने आसपास के मकानों और दुकानों को खाली कराया। आग से निकलने वाला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

घटना को देखते हुए धर्मशिला कैंसर अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज जैसी आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण दमकल और संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल राहत की बात यह है कि आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।