जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक ग्रेड-2 के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा

जबलपुर लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के घर और फार्म हाउस पर छापा मारा। जांच में आय की तुलना में 543.19% अधिक संपत्ति मिलने का दावा है, कार्रवाई अभी जारी है।

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक ग्रेड-2 के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा
google

जबलपुर लोकायुक्त ने 08 अगस्त 2026 की सुबह 5:30 बजे सुभाष शर्मा, सहायक ग्रेड-2, क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी के जबलपुर स्थित निवास और फार्म हाउस पर छापा मारा।

लोकायुक्त के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। सत्यापन में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

छापे में अब तक सामने आई संपत्तियां—

  • पाटन के लोहारी में पत्नी के नाम कृषि भूमि – अनुमानित 1.11 करोड़
  • मुरगवां में भूमि – करीब 25.91 लाख
  • गोहलपुर में कई प्लॉट – करीब 47.48 लाख
  • करमेता में 4581 वर्गफुट भूमि – करीब 2.88 करोड़
  • अंबेडकर कॉलोनी में दो मंजिला मकान – करीब 65 लाख
  • पारस कॉलोनी में दो मंजिला मकान – करीब 10 लाख
  • लोहारी में फार्म हाउस – करीब 52 लाख

लोकायुक्त के मुताबिक, आरोपी की आय की तुलना में व्यय/संपत्ति 543.19% अनुपातहीन पाई गई है। लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई फिलहाल जारी है।