अर्जुन के लिए भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बेटे के लिए लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट
PBKS के खिलाफ Arjun Tendulkar ने 4 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने 36 रन देकर 1 विकेट लिया. शानदार बैटिंग कर रहे प्रभसिमरन सिंह को अर्जुन ने 69 रन पर सटीक यॉर्कर डालकर आउट किया.
शाबाश अर्जुन! पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कुछ ऐसे तारीफ की (Sachin Tendulkar pens emotional post for Arjun Tendulkar). PBKS के खिलाफ IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में अर्जुन ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी परफॉमेंस से सचिन के साथ-साथ युवराज सिंह को भी इंप्रेस किया.
मैच के बाद सचिन ने अर्जुन के लिए X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. उन्होंने अर्जुन के धर्य की तारीफ की. सचिन ने लिखा
“शाबाश, अर्जुन. इस पूरे सीजन तुमने जिस तरह से खुद को संभाला है, ये देख कर मुझे तुम पर गर्व है. तुमने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा. धैर्य बनाए रखा. चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक मौका मिलने का इंतजार किया, और खुद को पॉजिटिव रखा. क्रिकेट में स्किल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है, और तुमने आज दोनों को बखूबी निभाया. जमीन पर पैर जमाए रखना और हमेशा की तरह इस खेल से प्यार बनाए रखना.”
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
मैच में अर्जुन ने 4 ओवर बॉलिंग की. 36 रन खर्चे और एक विकेट लिया. शानदार बैटिंग कर रहे प्रभसिमरन सिंह को अर्जुन ने 69 रनों पर एक सटीक यॉर्कर डाली. जिसे प्रभसिमरन पढ़ नहीं पाए. अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया.
युवराज ने बॉलिंग की तारीफ की
अर्जुन ने अपनी लाइन-लेंथ पकड़ कर बॉलिंग कराई. पहले ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन कंसीड किए. दूसरे ओवर में उन्हें 15 रन पड़े. इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने 12 रन दिए, लेकिन प्रभसिमरन का विकेट भी निकाला. लास्ट ओवर में अर्जुन ने सिर्फ 5 रन ही दिए.
उनकी बॉलिंग की तारीफ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी की. युवराज ने लिखा,
“अर्जुन को गेम मिला, ये देखकर अच्छा लगा. उन्होंने एक जरूरी विकेट लिया, और शानदार बॉलिंग की.”
.@prabhsimran01 continues with his great form in a crunch game but in the end sarpanch @ShreyasIyer15 packs a punch with a brilliant hundred! Whatever the results it’s just great to see how Shreyas has led from the front! Good luck @PunjabKingsIPL! Also great to see…
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 23, 2026
मैच में पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. जॉस इंग्लिस ने 72 और आयुष बडोनी ने 43 रनों की पारी खेली. पारी के आखिर में अब्दुल समद ने 20 गेंद में 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया.
197 के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहली ही बॉल पर झटका लगा. प्रियांश आर्या बिना खाता खोले आउट हो गए. तीसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने 76 बॉल्स पर 140 रन जोड़कर पंजाब के लिए मैच बना दिया. अय्यर ने नॉट आउट 101 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
shivendra 
