दतिया उपचुनाव की हार की समीक्षा करेगी बीजेपी, हेमंत खंडेलवाल ने बनाई दो सदस्यीय समिति
दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। आशुतोष तिवारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे संगठन और सत्ता में कथित भीतरघात से जुड़े ऑडियो और शिकायतें सौंप सकते हैं।
Datia Bypoll Review Committee: दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव परिणामों की समीक्षा शुरू कर दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को हार के कारणों का पता लगाने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया है.
चुनाव से जुड़े नेताओं से करेगी चर्चा
भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह समिति दतिया उपचुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेगी. साथ ही चुनाव परिणामों के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेगी.
प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट
समिति अपने निष्कर्ष और सुझावों के साथ विस्तृत प्रतिवेदन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी. इसके आधार पर आगे की रणनीति और आवश्यक संगठनात्मक निर्णय लिए जा सकते हैं. प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जारी की है.

