भोपाल-विदिशा फोरलेन को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद, ₹1,757 करोड़ की आएगी लागत
Bhopal-Vidisha Four Lane: 44.83 किमी सड़क होगी फोरलेन, 3 बायपास भी बनेंगे, भोपाल-कानपुर हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए फीडर कॉरिडोर बनेगा
Madhya Pradesh में Bhopal-Vidisha मार्ग को 4-लेन करने की तैयारी है। कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। Hybrid Annuity Model पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹1,757 करोड़ 55 लाख है। परियोजना के तहत मौजूदा 44.83 किलोमीटर लंबे 2-लेन मार्ग को paved shoulder के साथ 4-लेन में बदला जाएगा।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना का काम शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी। यह सड़क Bhopal-Kanpur High Speed Corridor के लिए महत्वपूर्ण feeder corridor के रूप में भी काम करेगी। इससे Bhopal, Raisen और Vidisha के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा।
तीन बायपास से कम होगा ट्रैफिक
परियोजना में कुल 8.25 किलोमीटर लंबाई के तीन बायपास बनाने का प्रस्ताव है। इन बायपास से आबादी वाले इलाकों में भारी वाहनों और दूसरे ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे सड़क हादसों का खतरा घटेगा और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन सुरक्षित होगा।
यह मार्ग Bhopal के Ayodhya Bypass स्थित Bhanpur T-Junction से शुरू होकर Sukhi Sevania, Diwanganj और Salamatpur होते हुए NH-146 के Sanchi-Salamatpur Junction तक जाता है। वर्तमान में इस मार्ग पर करीब 10,975 Passenger Car Units का यातायात है, जो 4-लेन सड़क के लिए तय 10 हजार PCU के मानक से अधिक है।
पर्यटन को भी मिलेगा फायदा
Bhopal-Vidisha मार्ग धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इसके आसपास Sanchi Stupa, Museum, Ashoka Pillar और Udayagiri Caves जैसे प्रमुख स्थल हैं। मार्ग करीब 24.550 किलोमीटर पर Tropic of Cancer से भी गुजरता है।
फोरलेन बनने के बाद Bhopal से Vidisha और Sanchi की यात्रा आसान और तेज होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। इसका फायदा होटल, परिवहन, गाइड, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार को मिल सकता है।
उत्तर-पूर्वी MP से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
यह परियोजना NHAI के नए 4-लेन मार्ग से भी जुड़ेगी। इस मार्ग में Raisen, Sanchi और Vidisha को बायपास किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं के जुड़ने से Bhopal के साथ Sagar, Damoh, Chhatarpur और Panna समेत उत्तर-पूर्वी Madhya Pradesh की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
Varsha Shrivastava 
