आरोन में दिनदहाड़े स्टेट बैंक के सामने से बाइक चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
मुख्य बाजार से बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद, आरोन पुलिस पर लापरवाही के आरोप
आरोन से गौरव शर्मा की रिपोर्ट।
आरोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने से ही दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। इससे साफ है कि चोरों के मन में आरोन पुलिस का कोई डर नहीं है। आरोन नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ताजा मामला नगर के सबसे व्यस्त इलाके, मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक का है।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने किसी काम से यहां आया था और अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर अपना काम करने लगा कुछ ही देर में जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने आसपास तलाश किया, लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला जब दुकान पर लगे CCTV को चेक किया तो चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस जगह से बाइक चोरी हुई है, वह नगर का सबसे भीड़-भाड़ वाला इलाका है, जहां पुलिस का की गश्त भी नहीं होती और दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो जाते हैं।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोन पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। रात्रि गश्त न के बराबर है, मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी भी नाकाफी हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक पुलिस सख्ती से कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक चोरों के हौसले इसी तरह बुलंद रहेंगे। फिलहाल, पीड़ित ने आरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। देखना होगा कि पुलिस चोरों को पकड़ पाती है या यह मामला भी अन्य चोरी की घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।
Varsha Shrivastava 
