विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन की पहल: मैत्री क्रिकेट मैच में दिखा खेल भावना का शानदार संगम

विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में विजेश लुनावत मेमोरियल मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी 2025 रविवार को ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में किया गया। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन की पहल: मैत्री क्रिकेट मैच में दिखा खेल भावना का शानदार संगम

भोपाल: विजेश लुनावत स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में विजेश लुनावत मेमोरियल मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी 2025 रविवार को ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में किया गया। इस एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता की शुरुआत एक दिवसीय मैचों के साथ हुई, जिसमें युवा वर्ग, महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग की टीमों ने भाग लिया। तीनों मैच में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विजेश लुनावत मेमोरियल मैत्री क्रिकेट मैच में उत्साह 

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुराना साथी इलेवन और युवा विकास इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पुराना साथी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया।महिला वर्ग में प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला आदिनाथ इमेजनस और सुपर स्ट्राइकर टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.जिसमें सुपर स्ट्राइकर टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश

प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला पत्रकार इलेवन और चक्कलस डॉक्टर इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पत्रकार इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चककलस डॉक्टर इलेवन को पराजित कर जीत दर्ज की है.इस आयोजन के माध्यम से खेल भावना आपसी भाईचारे और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।