'लगान' के 25 साल पूरे: साथ नजर आए 'अमर-प्रेम', सलमान के नए लुक ने लूट ली सारी लाइमलाइट
आमिर खान की फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं सालगिरह के मौके पर सेलिब्रेशन इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मुंबई में शनिवार को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास सेलिब्रेशन इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने बॉलीवुड के सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल, जूही चावला और किरण राव जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे।

वहीं, इस खास मौके पर 'लगान' की पूरी टीम भी मौजूद रही। आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे समारोह में शामिल हुए।
सलमान खान के नए लुक ने खींचा सबका ध्यान
इवेंट में सलमान खान अपने नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में नजर आए। उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई फैंस उनके इस लुक की तुलना उनकी चर्चित फिल्म 'तेरे नाम' के हेयरस्टाइल से कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान और सलमान खान ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान दोनों सितारों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। जब फोटोग्राफर्स लगातार कैमरे की ओर देखने के लिए कह रहे थे, तब सलमान ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिसे देखकर आमिर खान भी हंस पड़े।
'लगान' के 25 साल पूरे, 25 करोड़ था मूवी का बजट
15 जून 2001 को रिलीज हुई 'लगान' भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली थी। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान चंपानेर गांव के किसानों के संघर्ष और क्रिकेट मैच के जरिए लगान माफी की चुनौती पर आधारित थी।

फिल्म में आमिर खान के अलावा ग्रेसी सिंह, पॉल ब्लैकथॉर्न और राहेल शेली ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ए.आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के गीतों ने भी फिल्म को यादगार बनाया। 'लगान' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला था। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 65 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
Saturday, 23 Aug, 2025
Saturday, 23 Aug, 2025
Monday, 26 Oct, 2026
Monday, 26 Oct, 2026
Tuesday, 27 Oct, 2026
Wednesday, 28 Oct, 2026
Karva Chauth 2026 : करवा चौथ 2026 पर शुक्र के बालत्व दोष को लेकर सवाल उठ रहे हैं।...
Sunday, 18 Oct, 2026
ग्वालियर हादसे में ट्रक मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार। शनिवार रात 1:30 बजे तेज रफ्तार...
5 hours ago
IG के नशामुक्ति अभियान में नईगढ़ी पुलिस को सफलता: मुखबिर की सूचना पर रामपुर गांव...
Monday, 12 Oct, 2026
Bill Gates On AI: बिल गेट्स ने AI की सुरक्षा और कंट्रोल पर जोर दिया। जानिए आर्टिफिशियल...
Sunday, 19 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026 Final में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने हैं. जानिए 5 बड़े फुटबॉल...
Monday, 19 Oct, 2026
जबलपुर के पारले बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी...
Monday, 31 Aug, 2026
Jhiram Ghati Case Hearing : झीरम घाटी घटना मामले में अब फ़ैसला 5 सितंबर को सुनाया...
Friday, 16 Oct, 2026
शेयर बाजार में तेजी के बाद मुनाफावसूली, सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 74,500 पर कारोबार...
Thursday, 10 Sep, 2026
भारत के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए ब्राजील ने 26...

