Ujjain को 'सर्प मित्र नगरी' बनाने की तैयारी, CM Mohan Yadav ने Snake Park का किया निरीक्षण

Snake Park में होमगार्ड और पुलिस को मिलेगी Snake Rescue Training, मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने दिए निर्देश, CM ने वीर भारत संग्रहालय के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन भी किया

Ujjain को 'सर्प मित्र नगरी' बनाने की तैयारी, CM Mohan Yadav ने Snake Park का किया निरीक्षण

Ujjain। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने 30 जुलाई गुरुवार को निर्माणाधीन Snake Park का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से इसकी प्रगति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यह पार्क केवल घूमने की जगह नहीं होगा, बल्कि सांपों के संरक्षण, लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि Ujjain को "सर्प मित्र नगरी" के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोग सांपों के प्रति डर के बजाय सही जानकारी और जागरूकता हासिल कर सकें।

Homeguard और Police को मिलेगी Training

निरीक्षण के दौरान Dr. Mohan Yadav ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि हर थाना क्षेत्र से कम से कम दो पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों को सांपों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सांप निकलने की सूचना सबसे पहले पुलिस को मिलती है। ऐसे में यदि पुलिस और होमगार्ड के जवान प्रशिक्षित होंगे तो वे लोगों और सांप दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जागरूकता से जुड़े कुछ पोस्टर भी जारी किए।

200 से ज्यादा लोगों को मिल चुका है प्रशिक्षण

Snake Park से जुड़े अधिकारी Mukesh Ingle ने बताया कि इस दिशा में प्रशिक्षण अभियान पहले से चल रहा है। अब तक चार जिलों में 200 से अधिक पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और Snake Rescuers को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सांपों के बारे में सही जानकारी देना और अनावश्यक रूप से उन्हें नुकसान पहुंचाने से रोकना है।

15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है पार्क

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे Snake Park में 21 प्रजातियों के सांप और अन्य सरीसृपों को रखा जाएगा। पार्क में Interpretation Centre, Rescue Centre, Quarantine Facility और Veterinary Treatment Centre भी बनाए जा रहे हैं। यहां घायल या रेस्क्यू किए गए सांपों का इलाज और संरक्षण किया जाएगा। यह पार्क वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण

वहीं, इसके अलावा CM Dr. Mohan Yadav ने Ujjain दौरे के दौरान Veer Bharat Museum के जीर्णोद्धार कार्यों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने Udyog Puri में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और PepsiCo India की अत्याधुनिक Flavor Manufacturing Unit का भी दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Ujjain में पर्यटन, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान Mahakal की नगरी से पूरे देश में यह संदेश जाना चाहिए कि न सांपों को नुकसान पहुंचाया जाए और न ही किसी व्यक्ति को उनसे कोई खतरा हो। इसी उद्देश्य के साथ Ujjain को "सर्प मित्र नगरी" के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है।