भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की सदस्यता से अबान शकील बर्खास्त
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने अबान शकील को संभाग क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।
भोपाल: भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने अबान शकील को संभाग क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, अबान शकील को इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले में संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अबान शकील को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्यता से बर्खास्त कर दिया।
बता दें कि 13 जनवरी को इंदौर पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपाल का एक तस्कर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप लेकर कनाडिया इलाके में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की और अबान की थार जीप को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
pushpendra 
