आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ आसान कर्मचारी खुद घर आकर करेंगे आधार अपडेट
आधार कार्ड अपडेट कराना हुआ आसान कर्मचारी खुद घर आकर करेंगे आधार अपडेट, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा
आधार कार्ड अपडेट कराना अब और भी आसान हो गया है। यूआईडीएआई (UIDAI) की नई सेवा के तहत अब कर्मचारी घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार अपडेट करेंगे।
जानिए पूरा मामला...
UIDAI ने घर बैठे आधार अपडेट कराने की एक नई खास सेवा शुरू की है।
जो लोग आधार केंद्र नहीं जा पाते उनके लिए कर्मचारी खुद घर आकर वेरिफिकेशन करेंगे।
इस नई होम सर्विस का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
इस सेवा के लिए 700 रुपए का शुल्क तय किया गया है।
इसका उद्देश्य सभी लोगों का आधार अपडेट करना और बुजुर्गों-दिव्यांगों को चक्कर काटने से बचाना है।
घर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
नई व्यवस्था में आधार केंद्र के कर्मचारी घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद नजदीकी आधार केंद्र से एक कर्मचारी को आपके पते पर भेजा जाएगा। वह कर्मचारी अपने साथ जरुरी मशीनें लेकर आएगा। आपके घर पर ही फिंगरप्रिंट या आंख की पुतली का स्कैन करके वेरिफिकेशन पूरा कर देगा।

घर बैठे अपडेट होंगी ये जानकारियां
कर्मचारी जब आपके घर आएगा, तो वह आधार कार्ड अपडेट में इन जानकारियों को भी सुधार देगा।
आपका नाम
घर का पता
अन्य आवश्यक विवरण
दिव्यांगों और बुजुर्गों की परेशानी होगी दूर
दरअसल हमारे आस-पास ऐसे कई बुजुर्ग और दिव्यांग लोग हैं जिन्हें चलने-फिरने में बहुत दिक्कत होती है। शारीरिक परेशानियों या आने-जाने के साधनों की कमी की वजह से ये लोग समय पर आधार केंद्र नहीं जा पाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि उनके आधार कार्ड में जरूरी सुधार या अपडेट सालों तक लटके रहते हैं। UIDAI ने इसी समस्या को समझा और यह नई सुविधा शुरू की ताकि किसी को भी बार-बार केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बता दें कि इस विशेष होम सर्विस का लाभ उठाने के लिए आवेदक को 700 रुपए का शुल्क देना होगा। यह फीस कर्मचारी के घर आकर सेवा देने के बदले ली जाएगी।
एक नजर में जानिए पूरी योजना
मुख्य बिंदु विवरण
योजना की शुरुआत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा
लक्षित लाभार्थी बुजुर्ग और दिव्यांग नागरिक
मुख्य सुविधा कर्मचारी द्वारा घर जाकर बायोमेट्रिक और
डेमोग्राफिक अपडेट करना
आवेदन का तरीका ऑनलाइन रिक्वेस्ट (Online Request)
सेवा शुल्क 700 रूपए

