Bihar Election: महागठबंधन सीट शेयरिंग फाइनल, NDA में पेंच फंसा, चिराग 30 और मांझी 15 सीटों पर अड़े
महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो चुकी है. मामला सीएम फेस को लेकर फंस रहा है. वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं के साथ बैठक की. खबर है कि टिकट और उम्मीदवार के चुनाव जैसे मुद्दे को लेकर सीएम ने अपने पार्टी के सीनियर नेताओं से लगभग 45 मीनट चर्चा की
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. अब सबकी नजर NDA और महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर है. दोंनों गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकें हो रही हैं. खबरें आ रही हैं कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो चुकी है. मामला सीएम फेस को लेकर फंस रहा है. वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं के साथ बैठक की. खबर है कि टिकट और उम्मीदवार के चुनाव जैसे मुद्दे को लेकर सीएम ने अपने पार्टी के सीनियर नेताओं से लगभग 45 मीनट चर्चा की.
सीएम हाउस पहुंचे JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा, NDA पूरी मजबूती से खड़ा है और जल्द सीट शेयरिंग पर बात बन जाएगी. इधर, बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली गए हैं. वहां चिराग पासवान के साथ मीटिंग होनी है.
चिराग और मांझी ने लगाया अड़ंगा
बिहार बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान लगातार सहयोगी दलों से सीट बंटवारे के लेकर बातचीत कर रहे हैं. इस बीच चिराग की पार्टी LJP ने NDA की मुसीबत बढ़ा दी है. सूत्रों की माने तो चिराग कम से कम 30 पर अड़ गए हैं. दूसरी मांझी भी 15 सीटों की डिमांड कर गठबंधन को टेशन में डाल दिया है. खबर है कि एनडीए दो से तीन दिन में सीटों बंटवारे का ऐलान कर सकता है.
#WATCH | पटना: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी, हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर राज्य के सभी नेताओं ने, राहुल गांधी ने दो हफ्ते तक SIR के खिलाफ दौरा किया, प्रियंका गांधी ने दौरा किया, CWC की बैठक… pic.twitter.com/NlggwBR3HI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
इन सीटों पर ताल ठोक रहे चिराग पासवान
चिराग की पार्टी लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जमुई लोकसभा सीट के तहत आने वाली चकाई और सिकंदरा विधानसभा में पार्टी मजबुत है. चकाई से फिलहाल सुमित सिंह निर्दलीय विधायक हैं, जो नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं. जबकि सिकंदरा विधानसभा सीट से फिलहाल हम पार्टी के विधायक हैं. ऐसे में एक ही सीटों पर कई दलों के दावे से मामला फंस रहा है.
तेजस्वी को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं महागठबंधन
महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल है. रविवार की देर शाम मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव के आवास पर हुई मैराथन मीटिंग के बाद दावा किया था कि सब कुछ फाइनल हो गया है. आज फिर से तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन नेताओं की मीटिंग बुलाई गई है. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा और लेफ्ट की पार्टियों से बात होगी. साथ ही पशुपति पारस की पार्टी को कितनी सीटें दी जाए, इस पर चर्चा है. बताया जा रहा है कि महागठबंधन में CM फेस पर पेंच फंसा है.
shivendra 
