Satna बॉलीवुड गानों पर झूमती पुलिस, केंद्रीय जेल में गुलाल और फूलों की होली

सतना में पुलिस कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन और केंद्रीय जेल में गुलाल, फूल के साथ होली मनाई। बॉलीवुड गानों थिरके सतना एसपी और एडिशनल एसपी।

Satna बॉलीवुड गानों पर झूमती पुलिस, केंद्रीय जेल में गुलाल और फूलों की होली

सतना:पुलिस लाइन में होली का रंग और उत्साह खूब दिखा। शहर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ होली मनाई।

पुलिस लाइन में रंगों और गानों की धूम

पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड गानों ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। बॉलीवुड के फिल्मी गानों पर सतना पुलिस कप्तान हंसराज सिंह और एडिशनल एसपी ने अपने परिवार के साथ जमकर डांस किया। वहीं, युवा आरक्षक खलनायक फिल्म के गानों पर भी पूरी खुशी के साथ झूमते नजर आए।

केंद्रीय जेल में भी मना होली का उत्सव

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक मस्ती भरा समय बिताया।पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से रंगा, सतना के केंद्रीय जेल में भी गुलाल और फूलों के साथ होली मनाई गई, जहां अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।