Bairagarh Murder Case : बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की मौत से सनसनी, लाेगों का थाने के बाहर चक्काजाम
Bairagarh Murder Case : कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे वीरान खंडहर में मिला बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी
Bairagarh Murder Case : भोपाल। भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत के बाद शुक्रवार को प्रदर्शन हो रहा है। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में मिला था। घटना के विरोध में बैरागढ़ थाने के बाहर चक्काजाम कर नारेबाजी की जा रही है।
प्रदर्शनकारी मामले के संदेही को तत्काल गिरफ्तार करने और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसिफ बेग उर्फ मोईन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बच्ची की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची बीती रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना बैरागढ़ थाने में दी गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह है, इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। बैरागढ़ से सामने आई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, करीब 11 से 12 साल की बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची बीती रात करीब 8 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद देर रात बैरागढ़ थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई। क्या बच्ची के साथ कोई आपराधिक घटना हुई या मौत की वजह कुछ और है? इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच जारी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जानकारी सामने आएगी।

