सीहोर के Pankaj Subeer को KLF बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड : पहली बार मध्य प्रदेश के लेखक को सम्मान

Pankaj Subeer Literature Award : पंकज सुबीर का कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ समकालीन हिंदी कथा साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यह सम्मान पहली बार मध्यप्रदेश के किसी रचनाकार के हिस्से में आया है।

सीहोर के Pankaj Subeer को KLF बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड : पहली बार मध्य प्रदेश के लेखक को सम्मान

Pankaj Subeer Literature Award : मध्य प्रदेश। सीहोर के वरिष्ठ साहित्यकार और कथाकार पंकज सुबीर को उनके चर्चित कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ के लिए प्रतिष्ठित कलिंगा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (KLF) के ‘KLF बुक ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। घोषणा के अनुसार दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कृति की विशेषता और चर्चा

पंकज सुबीर का कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ समकालीन हिंदी कथा साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस संग्रह में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक अंतर्विरोधों और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संदर्भों को प्रभावशाली कथ्य और भाषा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। कृति को लेकर साहित्यिक हलकों में चर्चा रही है।

पहली बार मध्य प्रदेश के लेखक को सम्मान

बताया गया है कि यह सम्मान पहली बार मध्य प्रदेश के किसी रचनाकार के हिस्से में आया है। KLF का यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और विशिष्ट कृतियों को पहचान देने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिना जाता है। पंकज सुबीर के चयन से मध्य प्रदेश के साहित्यिक जगत में उत्साह है।

दिल्ली में होगा समारोह

पंकज सुबीर को यह पुरस्कार दिसंबर में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकारों, विचारकों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई 

पंकज सुबीर को सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पंकज सुबीर को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वहीं साहित्यकारों, पत्रकारों और साहित्यप्रेमियों ने इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। 

बता दें कि, इससे पहले उन्हें ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार और लंदन के हाउस ऑफ कॉमंस में इंदु शर्मा कथा सम्मान मिल चुका है। साहित्यप्रेमियों का मानना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान नई पीढ़ी के रचनाकारों को भी प्रेरित करेगी।