Satna News : दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश धराए

Satna News : दुकान में घुसकर एक परिवार की महिलाओं और पुरुष सदस्योें के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Satna News : दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश धराए

Satna News : सतना। दुकान में घुसकर एक परिवार की महिलाओं और पुरुष सदस्योें के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात में शामिल कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सियाबाई के द्वारा नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि 22 सितम्बर की रात 9.30 बजे के करीब दुकान बंद कर रही थी। दुकान पर बेटी सरस्वती, बेटे रोहित और राहुल थे। 

इसी दौरान सचिन शुक्ला, तौफीक खान, सतीश बेलदार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आए। इनके द्वारा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पत्थर और शराब की बोतल से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई।

थाना प्रभारी नागौद मनोज कुमार सोनी (Manoj Kumar Soni) ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को आरोपी सचिन शुक्ला पिता लाल बहादुर निवासी चंदकुइया और तौफीक खान पिता मो. इकबाल निवासी गांधी चौक नागौद को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई एसएल रावत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साके त, आरक्षक जमीलुद्दीन व शैलेन्द्र गुर्जर शामिल रहे।