MP स्टार्टअप समिट 2026 का CM डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, स्टार्टअप्स को 10.22 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन वितरित
समिट के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से 4 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 21 स्टार्टअप्स को ₹8 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई।
भोपाल। रवींद्र भवन में आयोजित मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समिट का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया और स्टार्टअप्स एवं इनोवेशन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में स्टार्टअप्स और रिसर्च को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों को नवाचार और स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।
स्टार्ट-अप और रोजगार से जुड़ता मध्यप्रदेश का युवा
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 12, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप्स समिट 2026" के अंतर्गत राजगढ़ जिले के सारंगपुर में आयोजित "युवा संगम रोजगार मेला 2026" में वर्चुअली सहभागिता कर युवाओं एवं एंटरप्रेन्योर्स से संवाद किया।@DrMohanYadav51… pic.twitter.com/NYJD09DtVX
MSME के सहयोग से 4 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर
समिट के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से 4 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 21 स्टार्टअप्स को ₹8 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई, जिससे स्टार्टअप्स को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर इस अवसर पर 170 से अधिक स्टार्टअप्स को हितलाभ प्रदान किए गए। नवाचार को बढ़ावा देने वाले विभिन्न स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने समिट के साथ ही राजगढ़ जिले के सारंगपुर में आयोजित युवा संगम रोजगार मेला 2026 में वर्चुअली भाग लेकर युवाओं और उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों को अपनाकर वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
स्टार्टअप्स को 10.22 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन वितरित
समिट के दौरान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और स्टार्टअप बुकलेट का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप्स को 10.22 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन और ऋण राशि सिंगल क्लिक से वितरित की। इस कदम से प्रदेश के स्टार्टअप्स को आर्थिक सहारा मिलने के साथ-साथ नवाचार को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट जैसे कार्यक्रमों से प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवा रोजगार के अवसर पा सकेंगे और प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा।
मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026 का यह आयोजन राज्य के नवोन्मेष और युवा उद्यमिता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस समिट ने यह संदेश दिया कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए लगातार समर्थन और अवसर प्रदान कर रही है।
Varsha Shrivastava 
