अरुण आजाद मध्य प्रदेश मजदूर मंच के अध्यक्ष चुने गए
मध्य प्रदेश मजदूर मंच की बैठक में अरुण आजाद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जिनके चयन पर कई कर्मचारी नेताओं ने बधाई दी। अरुण आजाद ने श्रमिकों और दैनिक वेतनभोगियों के अधिकारों, सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे की अध्यक्षता में आयोजित मजदूरों की बैठक में मजदूरों ने मजदूर नेता अरुण आजाद को मध्य प्रदेश मजदूर मंच का नवनियुक्त अध्यक्ष चुना है। अरुण आजाद के चुने जाने पर कर्मचारी नेता सुधीर नायक, मयूर उपाध्याय, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल भार्गव, वायु राजकुमार पटेल, राकेश टंडन, श्यामलाल विश्वकर्मा, चांद सिंह थावरिया, भील, लाल मियां, समर्धा, सलमान, हरिलाल, भोला प्रसाद सेन आदि ने बधाई दी है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अरुण आजाद प्रदेश के समस्त विभागों, निगम-मंडलों के श्रमिकों, दैनिक वेतनभोगियों एवं मजदूरों के अध्यक्ष के रूप में 3 वर्ष तक कार्य करेंगे। मजदूर नेता अरुण आजाद प्रदेश के श्रमिकों, दैनिक वेतनभोगियों एवं मजदूरों की समस्याओं एवं मांगों के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर संघर्ष करने तथा पहल करने के लिए अधिकृत रहेंगे।
अरुण आजाद समस्त कार्य संचालन प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार करेंगे। अरुण आजाद प्रथम चरण में प्रदेश के शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों, सहकारी संस्थाओं, परिषदों एवं बोर्ड में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों एवं श्रमिकों को पीएफ सुविधा, बीमा सुविधा, अवकाश सुविधा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे तथा मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग करेंगे।

