MP Congress PAC Meeting: विमान में खराबी के चलते नहीं आए Nakul Nath, Digvijaya-Kamal Nath भी नहीं होंगे शामिल

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद Congress की PAC मीटिंग, Umang Singhar समेत 25 नेता शामिल Jitu Patwari के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शामिल होने वाले थे Nakul Nath

MP Congress PAC Meeting: विमान में खराबी के चलते नहीं आए Nakul Nath, Digvijaya-Kamal Nath भी नहीं होंगे शामिल

Datia विधानसभा उपचुनाव में Congress की जीत के बाद आज Bhopal स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में Political Affairs Committee (PAC) की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी Harish Choudhary, PCC Chief Jitu Patwari और Leader of Opposition Umang Singhar समेत PAC के 25 सदस्यों को बुलाया गया है।

बैठक में Datia उपचुनाव के नतीजे और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक मुद्दों पर भी नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।

Nakul Nath, Digvijaya,Kamal Nath नहीं होंगे शामिल 

Jitu Patwari के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद PAC सदस्य Nakul Nath पहली बार Political Affairs Committee की बैठक में शामिल होने वाले थे। लेकिन, Chhindwara से Bhopal आने वाले विमान के एक इंजन में खराबी आने के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और Nakul Nath बैठक में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, Digvijaya Singh विदेश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, जबकि Kamal Nath की तबीयत खराब होने के चलते वे भी बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे।

इधर, Nakul Nath के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Harish Choudhary भी इसी विमान से भोपाल आने वाले थे। लेकिन, विमान में खराबी के बाद Harish Choudhary कार से Chhindwara से Bhopal के लिए रवाना हो गए हैं। संभावना है कि वे बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश स्तर के कई बड़े नेताओं के एक साथ बैठने से बैठक में संगठन और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Datia उपचुनाव में जीत के बाद होने वाली यह बैठक Congress के लिए अहम मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व चुनावी जीत को संगठन के लिए नई ऊर्जा के तौर पर देख रहा है। बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।