Datia उपचुनाव: CM Mohan Yadav और Hemant Khandelwal BJP प्रत्याशी Ashutosh Tiwari के समर्थन में करेंगे रोड शो
Datia उपचुनाव: CM Mohan Yadav और Hemant Khandelwal का दौरा, BJP प्रत्याशी Ashutosh Tiwari के समर्थन में जनसभा और रोड शो, विभिन्न समाजों के हजारों लोग होंगे शामिल
दतिया/भोपाल: मध्य प्रदेश के Chief Minister Dr. Mohan Yadavऔर BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक Hemant Khandelwal सोमवार, 27 जुलाई को Datia प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता Datia Assembly Bypoll में भाजपा प्रत्याशी Ashutosh Tiwari के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
मां Pitambara Shaktipeeth में करेंगे दर्शन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CM Dr. Mohan Yadav शाम 4:30 बजे हवाई मार्ग से दतिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे Maa Pitambara Shaktipeeth में दर्शन-पूजन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे Sindhi Dharamshala में आयोजित Kushwaha Samaj के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे समाज के लोगों से संवाद भी करेंगे।
Pitambara Shaktipeeth से Bhairon Mandir तक रोड शो
सम्मेलन के बाद CM Dr. Mohan Yadav, Hemant Khandelwal और भाजपा प्रत्याशी Ashutosh Tiwari मां Pitambara Shaktipeeth के पश्चिम द्वार से Bhairon Mandir बड़ी तिगैलिया तक विशाल रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा नेता क्षेत्र की जनता से पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन और Ashutosh Tiwari को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करेंगे।
रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के हजारों नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी इसे उपचुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम मान रही है। भाजपा का दावा है कि इस रोड शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और चुनावी अभियान को और मजबूती मिलेगी।
Varsha Shrivastava 
