Mauganj News : जन विश्वास शिविर से नदारद रहे 4 अधिकारी, कलेक्टर ने थमाया नोटिस - 3 दिन में मांगा जवाब

Mauganj News : मऊगंज के पिपराही में जन विश्वास शिविर से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा।

Mauganj News : जन विश्वास शिविर से नदारद रहे 4 अधिकारी, कलेक्टर ने थमाया नोटिस - 3 दिन में मांगा जवाब

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे (Collector Rajesh Kumar Ogre) ने सख्त रुख अपनाया है। बिना सूचना के शिविर से अनुपस्थित रहने पर वन विभाग के चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को विकासखंड हनुमना के सीएफटी भवन पिपराही में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें वन विभाग के अधिकारी बिना पूर्व सूचना और बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जिन अधिकारियों को नोटिस दिया है उनमें - उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण विस्तार अधिकारी सत्येंद्र गौतम, वन परिक्षेत्राधिकारी मऊगंज वर्षा सिंह बिसेन, वन परिक्षेत्राधिकारी हनुमना नयन कुमार तिवारी और अनुविभागीय अधिकारी (वन) नरेन्द्र कुमार रवि शामिल हैं।

नोटिस में कहा गया है कि शिविरों में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अधिकारियों का यह कृत्य शासकीय दायित्वों में लापरवाही और अनुशासनहीनता है। सभी को तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।