मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस, पूर्व खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. Hardik Pandya को लेकर पूर्व क्रिकेटर Kris Srikkanth ने बड़ी बात कह दी है.  

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस, पूर्व खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात

IPL 2026 शुरू होने में अब थोड़े ही दिन रह गए हैं. लेकिन, इससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में कप्तानी को लेकर एक बार फिर से बहस तेज हो गई है. टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनके मुताबिक, हार्दि‍क को IPL 2026 में खुद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. उन्हें टीम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंप देनी चाहिए.

दरअसल, IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. इसके बाद उन्हें कप्तान बना दिया गया. रोहित शर्मा से कप्तानी छिन ली गई थी. जिन्होंने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया था. इस फैसले से फैंस काफी नाराज हुए और सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध किया. उनकी अगुवाई  में टीम का प्रदर्शन दो सत्रों को मिला जुला रहा है. 2024 में जहां टीम अंतिम स्थान पर रही थी. पिछले सीजन टीम ने चोथे नंबर पर अपना अभियान खत्म किया था. 

श्रीकांत ने क्या कहा?

1983 ODI वर्ल्ड कप विनिंग टीम का सदस्य रहे श्रीकांत का मानना है कि टीम में पहले से दो वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं. ऐसे में हार्दिक को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा,

यह थोड़ी अजीब सी स्थिति बन गई है. हार्दिक ने खुद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता है. ऐसे में उन्हें कप्तानी छोड़कर खुद कहना चाहिए कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ही टीम को लीड करें. वह उन्हें सपोर्ट करेंगे.

हाल ही में टीम इंडिया ने ICC T20 वर्ल्ड कप ख‍िताब को बचाकर इतिहास रच दिया. इस दौरान सूर्या की कप्तानी की खूब तारीफ हुई. क्रिकेट के जानकारों का मानना था कि उनकी आक्रामक सोच, फील्ड पर फैसले लेने की क्षमता और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलने का अंदाज उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाता है. इधर, हार्दिक पर काफी दबाव है. ऐसे में इस बार टीम को चैंपियन बनाने का उन पर बड़ा दारोमदार हो