Commonwealth Games 2026: भारत को मिला 8वां गोल्ड मेडल, मेडल टैली में 30 पदल के साथ 6वें स्थान पर
CWG 2026: Boxing में चमका भारत, Preeti Pawar और Jasmine Lamboria ने 10 मिनट में दिलाए दो गोल्ड, Triple Jump में भी दो मेडल, भारत के खाते में अब तक 8 गोल्ड समेत 30 पदक
भारत ने Commonwealth Games 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक ही दिन में Boxing और Athletics में कई पदक अपने नाम किए। सबसे खास बात यह रही कि Preeti Pawar और Jasmine Lamboria ने महज 10 मिनट के अंतर में Boxing में दो गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
वहीं, Soman Rana ने पैरा शॉटपुट में गोल्ड जीता। वहीं, मेंस 55 KG कैटेगरी में Jadumani Singh को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकस्न से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इन जीतों के साथ भारत के कुल 30 मेडल हो गए हैं, जिनमें 8 गोल्ड शामिल हैं। शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल तालिका में 6वें स्थान पर पहुंच गया है।
Preeti-Jasmine का दमदार प्रदर्शन
महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में Preeti Pawar ने Canada की Savannah Dolmage को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके कुछ ही मिनट बाद महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में Jasmine Lamboria ने Northern Ireland की Michaela Walsh को हराकर भारत को दिन का दूसरा गोल्ड दिलाया।

Preeti Pawar इससे पहले 2022 Asian Championship और 2023 Asian Games में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। वह Paris Olympics 2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2026 Asian Championship और 2025 World Boxing Cup Final में भी गोल्ड मेडल जीता था। उनकी ट्रेनिंग NS NIS Patiala में होती है।

वहीं Jasmine Lamboria इस समय 57 किलोग्राम वर्ग की दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर मानी जाती हैं। उन्होंने 2025 World Boxing Championship और World Boxing Cup Final में गोल्ड जीता था। वह Paris Olympics 2024 में भी खेल चुकी हैं और Commonwealth Games 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।
Triple Jump में भी भारत को दो पदक
Athletics के पुरुष Triple Jump इवेंट में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। Praveen Chithravel ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं Selva Prabhu ने 16.52 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा का गोल्ड Zambia के Jordan Scott ने 16.72 मीटर की छलांग के साथ जीता।
Boxing में अभी और गोल्ड की उम्मीद
भारत के लिए Boxing में पदकों की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। दिन में Jadumani Singh, Sakshi Chaudhary, Priya Ghanghas, Arundhati Chaudhary, Lovlina Borgohain, Sachin Siwach, Ankush Panghal और Narender Berwal अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे। यदि इनमें से कई खिलाड़ी जीत दर्ज करते हैं तो भारत के गोल्ड मेडल की संख्या और बढ़ सकती है।
Varsha Shrivastava 
