भोपाल में होली की धूम सीएम मोहन यादव होली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल में होली की धूम सीएम मोहन यादव होली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होली के रंग में सराबोर दिखे। सुबह 9 बजे से सीएम हाउस में होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ कई कार्यकर्ताओं से मिले और सभी को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर कई इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ कई प्रिंट मीडिया के पत्रकार शामिल हुए।


होली के पावन पर्व पर भोपाल के अलग-अलग इलाकों से चल समारोह भी निकलेगा। दयानंद चौक, जुमेराती, करोद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर रंग-गुलाल के कार्यक्रम भी होंगे। हिंदू उत्सव समिति की ओर से दयानंद चौक से पारंपरिक होली चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। सुरक्षा को लेकर 1400 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। वहीं हुड़दंग करने पर तुरंत एक्शन होगा।


