बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा,करंट से गाय की मौत
बिजली विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा, करंट से गाय की मौत पुरैनी गांव स्थित विद्युत पोल के आसपास फैला करंट, किसानों में आक्रोश
राजेंद्र पयासी मऊगंज: जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरैनी में शनिवार सुबह बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय के परिवार के सदस्य रोज की तरह मवेशियों को चराने ले जा रहे थे। जैसे ही गाय विद्युत पोल के पास से गुजरी, पोल के आसपास फैले करंट की चपेट में आ गई। गाय की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल की अर्थिंग व रखरखाव न होने से लंबे समय से करंट लीक हो रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। पीड़ित किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय ने प्रशासन से दोषी विद्युत अधिकारियों-कर्मचारियों पर कानूनी कार्यवाही और शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पोल की मरम्मत व मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

