मऊगंज में 115 लीटर शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
नशे के सौदागरों पर मऊगंज पुलिस का धावा। दो अलग-अलग जगहों स जब्त की 115 लीटर शराब। नईगढ़ी थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस सत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई।
मऊगंज। नई गाड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनी के दिशा निर्देश में अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए अभियान चलाा जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मिलकर शराब तस्करों के खिलाफ बड़े कार्रवाई की ।
दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने अनेक ब्रांडों की 115 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद करते हुए तीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। साथ ही कारोबारियों के कब्जे से अवैध शराब सहित जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये आंकी गई है।

उच्च अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बधवा मोड़ के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार दो तस्करों को पकड़ा था। उनके पास से 53 लीटर 280 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी बंधवा कोठार और उमेश पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी बंधवा ग्राम बंधवा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के साथ कारोबार में इस्तमाल एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
इसी तरह नईगढ़ी थाना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई नईगढ़ी मार्ग स्थित देवरी मोड़ पर की। जहां से 62 लीटर 280 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग गया, जबकि बाइक चालक रवी कुमार पटेल उम्र 26 वर्ष, निवासी बर्रोहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Varsha Shrivastava 
