MP BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी का बुधवार को निधन हो गया। सुरभि 34 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार थीं।
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) की बेटी सुरभि खंडेलवाल (Surabhi Khandelwal) का बुधवार को निधन हो गया। वह 34 वर्ष की थीं और स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही सुरभि का नियमित इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही बैतूल सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार और पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सुरभि की नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई थी। इसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों को दिखाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि बचपन से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनकी सेहत काफी नाजुक रहती थी, इसलिए परिवार लगातार उनका विशेष ध्यान रखता था और उनका इलाज भी नियमित रूप से चल रहा था।
बेटी के निधन की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से तुरंत बैतूल के लिए रवाना हो गए और दोपहर बाद अपने निवास पहुंचे। शाम करीब 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके घर से सुरभि की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके बाद कोठी बाजार मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) समेत कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने सुरभि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
.@BJP4MP के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 11, 2026
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा परिजनों को संबल…
इस दुखद घटना के बाद प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। नेताओं ने शोक संदेश जारी कर खंडेलवाल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
<iframe width="482" height="857" src="https://www.youtube.com/embed/p_g1Li3lsGg" title="MP BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
Varsha Shrivastava 
