अमित शाह का एमपी दौरा: ग्वालियर में अभ्युदय MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल, रीवा को देंगे सौगात
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ग्वालियर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ग्वालियर में अभ्युदय मप्र ग्रोथ समिट और रीवा में प्राकृतिक खेती पर केंद्रित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमित शाह की अगुवानी करेंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्रोथ समिट को प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन से जोड़कर देखा जा रहा है। अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में प्रदेश में आए निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की रणनीति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किए जाने की संभावना है। सरकार का फोकस निवेश को रोजगार में बदलने और प्रदेश की आर्थिक गति को तेज करने पर रहेगा।
मोहन सरकार अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को उनकी सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की सोच से जोड़कर मना रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं। सुशासन को आपने प्रगति, जनकल्याण, लोकतंत्र की सुदृढ़ता का माध्यम बनाया। अनुशासन, समर्पण एवं प्रखर विचारों से परिष्कृत आपका प्रेरणादायक व्यक्तित्व राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 25, 2025
सुशासन को आपने प्रगति, जनकल्याण, लोकतंत्र की सुदृढ़ता का माध्यम बनाया। अनुशासन, समर्पण एवं प्रखर विचारों से परिष्कृत आपका प्रेरणादायक व्यक्तित्व राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु… pic.twitter.com/C2fGInL3b3
रीवा में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का करेंगे शुभारंभ
अमित शाह रीवा के बसामन मामा में गौ अभयारण्य में प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस प्रकल्प में परंपरागत बीजों का संचय, गोमूत्र और गोबर से निर्मित खाद और कीटनाशक, अंतवर्तीय फसल और औषधीय पौधों की खेती और फलीउद्यान विकास शामिल है। इसके अलावा अमित शाह किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
pushpendra 
