तमिलनाडु में विजय सरकार के मंत्रिमंडल में युवा और ‘डिजिटल वॉरियर्स’ की भरमार
थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई TVK सरकार में युवा नेताओं, डॉक्टरों और डिजिटल रणनीतिकारों को मंत्री बनाया गया है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में करीब सात दशक बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। द्रविड़ राजनीति के दो प्रमुख दलों डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे वर्चस्व को खत्म करते हुए अभिनेता-राजनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सत्ता हासिल कर ली है। कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में युवा नेताओं, पेशेवरों, डॉक्टरों और डिजिटल रणनीतिकारों को जगह देकर विजय ने साफ संकेत दिया है कि उनकी सरकार पारंपरिक राजनीति से अलग आधुनिक और युवा सोच पर आधारित होगी।

शिवकाशी से पहली बार विधायक बनीं 29 वर्षीय एस. कीर्तना नई कैबिनेट का सबसे चर्चित चेहरा हैं। तेजतर्रार भाषण शैली और हिंदी पर मजबूत पकड़ के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

TVK के महासचिव और विल्लीवक्कम से विधायक अर्जुन पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और राजनीतिक रणनीतिकार रहे हैं। चेन्नई के शहरी क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

तिरुपरनकुंड्रम सीट से भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले सी.टी.आर. निर्मल कुमार को पार्टी की डिजिटल ताकत का प्रमुख चेहरा माना जाता है। सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए उन्होंने पारंपरिक चुनावी राजनीति को चुनौती दी।

के.जी. अरुणराज पेशे से डॉक्टर और पूर्व IRS अधिकारी हैं। तिरुचेंगोडु से विधायक बने अरुणराज को पार्टी की नीतियों और चुनावी रणनीति का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।

एन. आनंद लंबे समय से विजय के करीबी सहयोगी रहे हैं। संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

TVK के मुख्य समन्वयक के.ए. सेंगोट्टैयन ने गोबीचेट्टीपलयम सीट से 16,620 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने डीएमके उम्मीदवार एन. नल्लसिवम को हराया।
पी. वेंकटरमणन पेशे से वकील हैं और लंबे समय से अभिनेता विजय के मैनेजर भी रहे हैं। मायलापुर सीट से विधायक बने वेंकटरमणन पार्टी के कोषाध्यक्ष भी हैं।


एगमोर (SC) सीट से जीतने वाले राजमोहन अरुमुगम अपनी दमदार आवाज और सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को मात दी।
कराईकुडी सीट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाले डॉ. टी.के. प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार एस. मंगुडी को 46 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
विजय की पहली कैबिनेट में युवा चेहरों, पेशेवरों और डिजिटल रणनीतिकारों को शामिल करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि TVK तमिलनाडु की राजनीति में नई कार्यशैली और आधुनिक राजनीतिक मॉडल को आगे बढ़ाना चाहती है।
Sunday, 20 Sep, 2026
Friday, 15 May, 2026
रिश्ते में भरोसा और प्यार बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत बेहद जरूरी है।...
Tuesday, 01 Sep, 2026
Gold- Silver Price Drop : PM की अपील के बाद मंगलवार के कारोबार में टाइटन, कल्याण...
Saturday, 19 Sep, 2026
Weekend Health Tips : वीकेंड पर ज्यादा देर तक बिस्तर पर पड़े रहना और शारीरिक गतिविधि...
Tuesday, 25 Aug, 2026
Asim- Himanshi Controversy : हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात...
Saturday, 19 Sep, 2026
Russia Sanctions Bill : इस कानून का मकसद एनर्जी एक्सपोर्ट से मॉस्को की कमाई कम करना...
Monday, 07 Sep, 2026
Modak Easy Recipe : इस गणेश चतुर्थी 2026 पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए घर पर...
Wednesday, 29 Jul, 2026
Jabalpur Building Collapse: जबलपुर के मछरहाई मेन मार्केट में मरम्मत के दौरान जर्जर...
Wednesday, 16 Sep, 2026
Hair Fall Care Routine : अचानक और ज्यादा बाल झड़ना अक्सर बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव,...
Saturday, 08 Aug, 2026
UPI MDR Charges को लेकर चर्चा तेज है. जानिए क्या आम यूजर्स और छोटे दुकानदारों से...

