MP High Court: डॉ. विवेक शरण समेत 7 अधिवक्ता बनेंगे हाईकोर्ट के जज, कॉलेजियम की मंजूरी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 7 जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन 7 नामों पर लगाई मुहर
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए 7 अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी है। कॉलेजियम की 26 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इन 7 अधिवक्ताओं के नामों को मिली मंजूरी
1. डॉ. विवेक शरण (Dr. Vivek Sharan)
2. राजेश कुमार शुक्ला (Rajesh Kumar Shukla)
3. कनक गहरवार उर्फ कनक लता सिंह (Kanak Gaharwar @ Kanak Lata Singh)
4. भक्ति व्यास (Bhakti Vyas)
5. श्रेयस पंडित (Shreyas Pandit)
6. मृणाल एल्कर उर्फ मृणाल मजूमदार (Mrinal Elker @ Mrinal Mazumdar)
7. अविनाश जर्गर (Avinash Zargar)
इन सभी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश और मंजूरी देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के लिए सात नामों को मंजूरी मिलने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण पर नजर रहेगी।
Varsha Shrivastava 
