Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

14 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 245 अंक और निफ्टी 67 अंक टूट गया। आईटी, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

14 जनवरी, बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 245 अंक गिरकर 83,383 पर, वहीं निफ्टी 67 अंक गिरकर 25,666 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही, जबकि निफ्टी के भी 50 में से 30 से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज आईटी, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

एशियन पेंट्स, टीसीएस, मारुति सुजुकी और सन फार्मा जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे, जबकि टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही।

Share Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, ऑटो और IT शेयरों पर दबाव

14 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 83,500 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 25,700 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है, वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर गिरावट की मार झेल रहे हैं। आज के टॉप लूज़र्स शेयरों में Trent, Reliance Industries, Larsen & Toubro और Bharti Airtel जैसे बड़े नाम शामिल हैं...पूरी खबर पढ़ें