नए साल से पहले अलर्ट मोड पर रीवा पुलिस, SP ने किया शहर का दौरा
नए साल को देखते हुए रीवा में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसी के तहत SP रीवा ने रविवार की रात सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नए साल को देखते हुए रीवा शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी के तहत रीवा SP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने खुद शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया।
SP ने शहर के मेन रास्तों, चौराहों, बाजारों और सेंसिटिव जगहों पर जाकर सुरक्षा देखी। पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस ने बताया कि नए साल के मौके पर किसी भी तरह की हुड़दंगी, हंगामा या कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खास तौर पर नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पूरे शहर में सख्त जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

रीवा SP ने पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क रहने और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से कहा कि वो ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करें, नशे में गाड़ी न चलाएं और शांति बनाए रखें। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, सभी थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
Saba Rasool 
