मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि, कारकेड में 13 की जगह अब आठ वाहन, मंत्रियों को भी दिए निर्देश

प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि, कारकेड में 13 की जगह अब आठ वाहन, मंत्रियों को भी दिए निर्देश

प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर मध्यप्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगामी आदेश तक उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन शामिल होंगे और भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की वाहन रैली नहीं होगी

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को भी यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों से सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षा जताई गई है. प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन की बचत मे सहयोग करने की अपील की गई है। सरकार ने इसे राष्ट्रहित में जरूरी कदम बताया है।