केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रेल संबंधित विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की. इस दौरान मध्यप्रदेश में रेल से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. भेंट के दौरान प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं की प्रगति, यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई रेल लाइनों, दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेलवे के विकास से मध्यप्रदेश में औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित एवं स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी निरंतर सहयोग का आग्रह किया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश में रेलवे अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया.
shivendra 
