बेला अपहरण कांड का खुलासा, सभी 7 आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

नववर्ष की शाम बेला बस्ती में हुई सनसनीखेज अपहरण और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

बेला अपहरण कांड का खुलासा, सभी 7 आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

नववर्ष की शाम बेला बस्ती में हुई सनसनीखेज अपहरण और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और स्कूटी भी जब्त कर ली गई है.

क्या था पूरा मामला?

मामला 1 जनवरी का है. बेला के पास की शराब की दुकान के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया.  मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने योगेन्द्र सिंह निवासी बेला बस्ती और उसके साथी राहुल साकेत का उनकी ही जीप में फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया था. बदमाश दोनों को जबरन जीप में बैठाकर अमरपाटन मार्ग की ओर ले गए थे. रास्ते भर मारपीट, मोबाइल और नकदी लूटी अपहरण के बाद आरोपियों ने जूरा रोड से तलहुटा रोड तक दोनों युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी.

इस दौरान दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए गए थे, वहीं राहुल साकेत की जेब से 15 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए थे। मारपीट में योगेन्द्र के माथे और आंख के पास चोटें आई थीं, जबकि राहुल के आंख, पीठ और गाल में गंभीर चोटें आईं और बाएं कान से सुनाई देना भी बंद हो गया था. पुलिस ने मामले में जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपेंद्र सिंह उर्फ छोटू, दिवाकर तिवारी, अरुण सिंह उर्फ अन्नू, प्रभात त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, राज चतुर्वेदी और शुभम परोहा सामिल हैं. रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और स्कूटी को जब्त कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.