Delhi: रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 से ज्यादा मौत, 37 लोगों कों बचाया गया
दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की की मौत हो गई मालवीय नगर में हुआ हादसा, बेसमेंट में फंसे लोगों का किया गया रेसक्यू शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
दिल्ली: मालवीय नगर में 3 जून की सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से लोगों को रेस्क्यू किया गया । तीनों की हालत गंभीर है जिस बिल्डिंग में आग लगी वो 5 मंजिल की है। इसमें फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। हादसे में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका के देशों के नागरिकों की भी मरने की खबर है। हालांकि कितने लोगों की मौत हुई है इसकी संख्या का अभी पता नहीं चला है।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बिल्डिंग से अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 8.50 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।

